बरेली में बाइक चोरों का खेल खत्म! दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक बरामद
बरेली में बाइक चोरों का खेल खत्म! दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक बरामद
बरेली: बरेली। शहर में बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इज्जतनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गायत्री नगर निवासी गौतम और करमपुर चौधरी निवासी सुदामा दिवाकर के रूप में हुई है।
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

एसपी शिवम आशुतोष के मुताबिक, पुलिस ने करमपुर चौधरी से गिरधारीपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
फन मॉल और शांति नगर से बाइक चोरी की बात कबूली
पूछताछ में आरोपियों ने 17 अक्टूबर को फन मॉल के पास से बाइक चोरी करने और 18 अक्टूबर को शांति नगर क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना में शामिल होने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, बरामद बाइकों के संबंध में जांच की जा रही है।
आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, गौतम के खिलाफ बारादरी और इज्जतनगर थानों में चोरी व आर्म्स एक्ट समेत छह मामले दर्ज हैं। वहीं, सुदामा दिवाकर के खिलाफ भमोरा, भोजीपुरा और इज्जतनगर थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत नौ मामले दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई को बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अब पुलिस बरामद बाइकों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में आगे की जांच कर रही है।



