मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
जोशी टाइम्स — सच के साथ, आपके साथ
ब्रेकिंग

भाजपा युवा मोर्चा में यूपी का दबदबा, तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी!

जोशी टाइम्स डेस्क बरेली • 20 अक्टूबर 2026, 07:58 PM
3 मिनट 216
भाजपा युवा मोर्चा में यूपी का दबदबा, तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी!

भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल, उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार जारी प्रेस विज्ञप्ति में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री समेत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति के अनुसार, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

यहाँ आपका विज्ञापनअपने व्यापार को हज़ारों पाठकों तक पहुँचाएँ 9759000030

इस सूची में उत्तर प्रदेश को भी महत्वपूर्ण स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के हर्ष वर्धन सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री और विनीत वत्स त्यागी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में सात नाम

जारी सूची के अनुसार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, नागालैंड के अरविंद दमानि, तेलंगाना की मालोथ कोमली नाइक, बिहार के राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन करफा और छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय महामंत्री पद पर तीन नियुक्तियां

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर ओडिशा की अर्पिता अपरिजिता बड़जेना, उत्तर प्रदेश के हर्ष वर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश के मित वामशी कृष्णा को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा राष्ट्रीय मंत्री के रूप में असम के बिस्वजीत खोंड, मध्य प्रदेश के आशीष झाला, महाराष्ट्र की सयाली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान के हिमांशु शर्मा, पंजाब के सरदार अरमानजोत बराड़, झारखंड के अमन यादव और बिहार के राहुल झा को नियुक्त किया गया है।

संगठन के अन्य पदों पर भी नियुक्तियां

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष, गुजरात के ध्रुव पंडित को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और दिल्ली के मोहित सोनी को राष्ट्रीय कार्यालय सह-प्रभारी बनाया गया है।

नीति एवं शोध प्रभार की जिम्मेदारी तेलंगाना की अखिला बंदम को मिली है, जबकि रमन त्रिवेदी, कमल मदीशेट्टी और डॉ. रमा बहलारा को नीति एवं शोध सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मीडिया प्रभारी के रूप में बिहार के हिमांशु यादव, मीडिया सह-प्रभारी के रूप में दिल्ली की शिवानी सिंह, हिमाचल प्रदेश के अतुल ठाकुर और दिल्ली के विशु बसोया को जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर दिल्ली की अपूर्वा सिंह तथा सोशल मीडिया सह-प्रभारी के रूप में बिहार के मानवेन्द्र चौहान को नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश के लिए अहम नियुक्तियां

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन में उत्तर प्रदेश के तीन पदाधिकारियों को प्रमुख जिम्मेदारियां मिलने से प्रदेश की संगठनात्मक भूमिका चर्चा में है। निखिल मणि तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हर्ष वर्धन सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री और विनीत वत्स त्यागी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

इन नियुक्तियों के बाद युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन में नई टीम के साथ कामकाज शुरू होने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि नई टीम युवाओं को संगठन से जोड़ने, पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के लिए किस तरह की रणनीति अपनाती है।

खबर भेजें